Connect with us

वाराणसी

चेतगंज पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा

Published

on

वाराणसी। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4.8 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेतगंज थाना पुलिस टीम ने गंगा पैलेस के सामने मैदान में घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। वह सफेद प्लास्टिक की बोरी में देसी शराब लेकर बिक्री की नीयत से घूम रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने सतर्कता बरतते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 पाउच ग्लोबस शाही नींबू गोल्ड और 12 पाउच विंडीज लेमन देसी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था, इस प्रकार कुल 4.8 लीटर देसी शराब जब्त की गई।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अकीलेश भुइयां पुत्र बधुन भुइयां निवासी ग्राम जमारी, थाना विश्रामपुर, जनपद पलामू, झारखंड बताया। वह शराब की बिक्री से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस मामले में थाना चेतगंज पर मुकदमा संख्या 001/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक विक्रांत शांडिल्य, उप निरीक्षक वैभव कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह और उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page