Connect with us

गाजीपुर

चिकित्सक जीजा-साला इराक कर्बला में फहराएंगे तिरंगा

Published

on

नंदगंज (गाजीपुर)। मां गंगा के तट पर बसी गंगा-जमुनी तहजीब से ओतप्रोत गाजीपुर की धरती से संचालित शम्मे-गौसिया मेडिकल कॉलेज सहेड़ी, नंदगंज के दो चिकित्सक इराक के कर्बला में स्वतंत्रता दिवस पर भारत का तिरंगा झंडा फहराएंगे। इस समय विदेश में धार्मिक यात्रा अरबईन में भारत का तिरंगा लेकर चल रहे दोनों नौजवान चिकित्सकों की चर्चा देशभर में हो रही है।

इस संबंध में शम्मे-गौसिया मेडिकल कॉलेज सहेड़ी, गाजीपुर के संस्थापक चेयरमैन डॉ. मोहम्मद आज़म कादरी ने बताया कि इराक में प्रतिवर्ष नजफ से कर्बला तक लगभग 110 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा अरबईन का आयोजन किया जाता है, जिसमें पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इराक के कर्बला कमेटी ने शम्मे-गौसिया मेडिकल कॉलेज सहेड़ी, नंदगंज, गाजीपुर से यह गुजारिश की थी कि इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं की चिकित्सा सेवा हेतु आपकी तरफ से फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाए।

डॉ. आज़म कादरी ने आगे बताया कि उनके अनुरोध पर हमने अपने मेडिकल कॉलेज के दो अनुभवी चिकित्सक डॉ. जफर इमाम और डॉ. मोहम्मद अली नैय्यर उर्फ डॉ. सुहेल को इराक में भेजा है, जो धार्मिक यात्रा अरबईन में शामिल होकर श्रद्धालुओं की चिकित्सा सेवा कर रहे हैं।

Advertisement

सौरम नंदगंज गांव निवासी नैय्यर रिजवी ने बताया कि दोनों चिकित्सक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्बला में भारत का तिरंगा झंडा फहराएंगे। इनमें डॉ. मोहम्मद अली नैय्यर उर्फ सुहेल हमारे पुत्र तथा डॉ. जफर इमाम हमारे दामाद हैं।

क्षेत्र के लोगों ने द्वय डॉक्टर जीजा और साला द्वारा किए गए इस गौरवपूर्ण कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों चिकित्सकों को बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page