Connect with us

अपराध

चावल में छुपा कर लाखों रुपए ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चावल की आड़ में नोटों की तस्करी करने के आरोप में लाखों रुपये की नेपाली करेंसी के साथ भारत-नेपाल सीमा से सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन ने बुधवार देर शाम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 56 लाख 42 हजार नेपाली करेंसी बरामद हुए हैं। इसकी कीमत करीब 35 लाख भारतीय रुपये बताई जा रही।

Loading...

कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर जीडी नेग सिंह ने बताया कि तस्कर अपनी शर्ट और बाइक में नोट छुपाकर बार्डर पार कराने की फिराक में था। संदेह होने पर जवानों ने घेर कर तलाशी ली तो नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। पकड़ा गया तस्कर कन्हौली बाजार में चावल की गद्दी चलाता है और उसकी आड़ में तस्करी करता है। एसएसबी इंस्पेक्टर नेग सिंह ने बताया कि कन्हौली थाने को जब्त पैसे, बाइक व तस्कर को सौंप दिया गया है। मालूम हो कि एक दिन पहले पुपरी में करीब 26 लाख रुपये की नकली नेपाली, व भारतीय रुपये के साथ गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page