Connect with us

Uncategorized

चारपाई पर सो रहे बालक को सांप ने काटा, सदमे में परिजन

Published

on

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थराकला में शुक्रवार की रात 7 साल के बालक की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बर्थराकला के रहने वाले शिवशंकर सिंह का 7 साल का बेटा उत्कर्ष सिंह रात में चारपाई पर सो रहा था। इस बीच सांप ने उत्कर्ष के हाथ पर डस लिया।

शनिवार की सुबह उत्कर्ष के मुंह से झाग देखकर परिजन घबरा गए। परिजन उसे पीएचसी चिरईगांव पहुंचे। बच्चे की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उत्कर्ष ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page