Connect with us

अपराध

चाय की दुकान पर युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

बड़ागांव (वाराणसी)। स्थानीय बाजार में चाय की दुकान पर चाय पी रहे एक युवक पर उसके ही गांव के एक दबंग ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा होती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

Loading...

घटना के बाद पीड़ित ने बड़ागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रामनगर गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह चाय पी रहे थे, तब गांव के ही पवन पांडेय ने उनके साथ मारपीट की। इसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page