Connect with us

चन्दौली

चन्दौली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चन्दौली पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई जिसमें 1.585 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया और अभियुक्त आशीष डोम को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

इस मामले में अभियुक्त आशीष डोम पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अब आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट और मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में केस दर्ज हैं।

Loading...

01 जनवरी 2025 को थाना चकिया पुलिस टीम ने मुहम्मदाबाद लतीफशाह रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो एक सफेद झोले में गांजा लेकर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा बिहार के भालू बूढ़न से सस्ते दामों पर खरीदता था और फिर बनारस में बेचने के लिए पुड़िया बनाकर घाटों पर घूमकर बेचता था जिससे उसकी आजीविका चलती थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page