Connect with us

वायरल

चतुर्वेदी विला श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य सुरों से गुंजायमान

Published

on

Loading...
Loading...

नौ दिवसीय कथा का भव्य शुभारंभ

संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम भिटहा स्थित चतुर्वेदी विला में बुधवार को सायं काल से  स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पावन स्मृति में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सुरमई व आध्यात्मिक माहौल के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक श्री त्रिभुवन दास जी महाराज अपने मधुर वाणी से नौ दिनों तक भक्तजनों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

बाल गोपाल की आरती के साथ हुआ शुभारंभ

आयोजन की मुख्य यजमान चंद्रावती देवी के नेतृत्व में पूर्व विधायक जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एस.आर. समूह के एमडी राकेश चतुर्वेदी, जनार्दन चतुर्वेदी और रजत चतुर्वेदी ने बाल गोपाल की आरती उतारकर कथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पूजा-अनुष्ठान के बाद कथा के प्रथम दिन शुकदेव जी की महिमा का वर्णन

Advertisement

गणेश वंदना, हनुमान चालीसा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुए इस पावन आयोजन के पहले दिन कथा वाचक त्रिभुवन दास जी महाराज ने शुकदेव जी के दिव्य स्वरूप और उनके वैराग्य की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि शुकदेव जी ने 12 वर्ष तक माता के गर्भ में रहकर तप साधना की। श्रीहरि विष्णु से आश्वासन मिलने के बाद ही वे गर्भ से बाहर आए और तुरंत वैराग्य धारण कर जंगल की ओर चल पड़े। पिता व्यास ऋषि के पुकारने पर भी पीछे न मुड़कर उन्होंने समझाया कि जो माया से परे है, उसे संसार मोह नहीं बांध सकता।

कथा में महाराज ने प्रभु भक्ति, सत्कर्म, सदाचार और पुत्र धर्म पर विशेष प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म और कर्तव्य पालन की सीख दी।

मान्यवरों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

कथा प्रारंभ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सूर्या संस्थान के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पूर्व विधायक जय चौबे सहित गणमान्य लोगों ने व्यास गद्दी पर आशीर्वाद ग्रहण किया और महाराज श्री को तिलक लगाकर दक्षिणा अर्पित की।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Advertisement

पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का अनोखा समावेश देखने को मिला। मायाराम पाठक, आशीष चौरसिया, शंकर यादव, आनंद ओझा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पावन कथा का आनंद लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page