Connect with us

मिर्ज़ापुर

“चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी आवश्यक” : प्रियंका निरंजन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिलाधिकारी एवं जिला उपसंचालक चकबंदी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी प्रक्रियाओं के तहत प्रचलित ग्रामों की प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चकबंदी प्रक्रिया से जुड़े सभी गांवों में चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारी पूरी जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम समाज की किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होनी चाहिए और सभी ग्राम समाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और मेहनत के साथ पालन करने पर जोर दिया ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और शासन-प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश जाए।

Advertisement

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, सहायक चकबंदी अधिकारी अतुल यादव समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page