Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : 32 साल के चकरोड़ विवाद को जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह की‌ टीम ने किया निस्तारित, ग्रामीणों ने व्यक्त किया आभार

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी‌ के चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र की की गांव के चकरोड के विवाद को लेकर लंबे समय से चले आ रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर हर्षिका सिंह और उनकी टीम द्वारा किया गया। जिससे गांव के लोगों को आने-जाने का रास्ता मिल गया। मामले का निस्तारण होते ही ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे।

बता दें कि, सदर तहसील के क्षेत्र कंदवा थाना अंतर्गत मौज किलौनी में चक रोड का विवाद 1992 से चला रहा था। इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी आये और गये लेकिन पिछले 32 सालों में इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।

Loading...

वर्तमान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह तथा अजीत कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक ,अभय सिंह लेखपाल, अभिषेक लाल, रवि कुमार , तौफीक की टीम ने ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लिया और मौके पर जाकर विधिक पूर्वक पैमाइश करते हुए इस विवाद का निस्तारण किया। जिसमें आराजी संख्या 57  की पक्की पैमाइस निस्तारण कर रकबा 0.566 हेक्टेयर की पैमाइश किया गया और पैमाइश के दौरान जो चकरोड सामने आया उसे पर रिपोर्ट देकर तत्काल ही कार्य शुरू कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page