Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने किया नामांकन, डॉ महेंद्र नाथ पांडे पर लगाया यह आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं : वीरेंद्र सिंह

चंदौली लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन करने के पश्चात जब वह कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकले तब उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के ऊपर गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि, उनके नामांकन दाखिल करते वक्त डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय भी नामांकन कक्ष में पहुंच‌ गये थे और मुहूर्त का हवाला देते हुए बीच में ही नामांकन पत्र अफसरों को सौंप दिया। नामांकन करते वक्त कोई भी प्रत्याशी हो जब नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तभी दूसरे प्रत्याशी को मौका देने का नियम हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया गया हैं। मैं इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से करूंगा।

इस दौरान जिला निर्वाचन अफसर निखिल टीकाराम फुंडे के ने भी उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका। भाजपा को सत्ता से जाने का डर सता रहा हैं। ऐसे में लोग बौखलाहट में गलत कदम उठा रहे हैं। इस बार देश की सत्ता से भाजपा को जनता के द्वारा बेदखल कर दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। परन्तु अब जनता उनके चरित्र को पहचान चुकी हैं। पिछले तीन चरण के चुनाव के बाद भाजपा के लोगों का सुर बदल गया हैं।

इसी प्रकार चंदौली में भी जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने को तैयार बैठी हैं। इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page