Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : यातायात पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, सैकड़ो वाहन‌ स्वामियों पर लाखों का जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ गणपत राय (ब्यूरो चीफ, चंदौली)

यूपी के चंदौली जिले में आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में यातायात के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ ऐसी गाड़ियों का चालान किया है जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट भी नहीं लगाया था। यातायात पुलिस ने कुल मिलाकर 333 गाड़ियों (वाहनों) का चालान करते हुए 6,07,000 रुपये की जुर्माना राशि अधिरोपित की।     

Loading...

बता दें कि, चंदौली जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव समेत सभी यातायात अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और सार्वजनिक मार्गों, पर लगातार भ्रमणशील रहकर, यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड पर लोगो को जागरुक किया जा रहा है      

इसके अलावा आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने के लिए जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, नाबालिग को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही साथ सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग जरूर करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page