चन्दौली
चंदौली में हंसू राय ट्रस्ट ने गरीब महिलाओं को बांटे कंबल
चंदौली के सकलडीहा इंटर कॉलेज सभागार में रविवार को हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा असहाय और गरीब 200 महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक और डायट प्राचार्य आजमगढ़ अमरनाथ राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।अमरनाथ राय ने कहा कि यह कंबल दान नहीं, बल्कि सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया एक-दूसरे के सहयोग से ही चलती है और ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना एक महत्वपूर्ण कार्य है।
हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट दशकों से यह सराहनीय काम करता आ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने वृद्ध और असहाय महिलाओं को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया।विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा करनी चाहिए यदि सभी लोग ऐसा करने लगें तो जरूरतमंदों को मदद आसानी से मिल सकती है।
कार्यक्रम में सीओ रघुराज, प्रेम कुमार सिंह, प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय, गीता सिंह, विद्युत प्रकाश सिंह, दीक्षा अग्रहरि, सुरेंद्र कांत मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, अलीम हाशमी, महेंद्र गोडसे, मनोहर और अनिल सेठ समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन श्रवण कुमार ने किया।
