पूर्वांचल
चंदौली : मृत समझ अंतिम संस्कार की होने लगी तैयारी, सरपट भागते देख समझ आई होशियारी
Loading...
Loading...
यूपी के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत के पास ट्रैफिक अस्पताल के पीछे रेलवे लाईन के किनारे शनिवार की शाम 7 बजे के करीब 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति अचेत हालत में मिला। इस दौरान उसे देखने वालों का तांता लग गया। लोगों ने समझा कि अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। देखते ही देखते मौत की सूचना नगर क्षेत्र में फैल गई।
Loading...

मौत की सूचना पर रेलवे चौकी प्रभारी,कस्बा चौकी प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस, आरपीएफ मौके पर पहुंचेंऔर अचेत व्यक्ति को मृत समझ कर बांधने लगे, तभी अचेत व्यक्ति अपने आप को बांधता हुआ महसूस होने पर उठकर भागने लगा, यह देखकर मौजूद लोग भौंचक हो गए और वापस हों गये। जिसकी चर्चा नगर में हो रही है।
Continue Reading
