पूर्वांचल
चंदौली : दो दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों पर चला ट्रांसफर का चाबुक, एसपी के पीआरओ भी स्थानांतरित
रिपोर्ट – गणपत राय
लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के क्रम में चंदौली जिले में निर्धारित कार्यकाल पूरा करने के बाद जिले के दो दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। इसमें ज्यादातर उप निरीक्षकों का तबादला जौनपुर और गाजीपुर जिले में हुआ है।
चंदौली से जौनपुर स्थानांतरित होने वाले उप निरीक्षकों में एसपी के पीआरओ रहे उप निरीक्षक मिथिलेश तिवारी, शिव शंकर सिंह, राम प्यारे यादव, संजय कुमार सिंह, राजकुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, हरिकेश सिंह, लालमोहर राम, अनिल कुमार राय, देवेंद्र पांडेय, सत्य प्रकाश, दुर्गा दत्त यादव, विद्यासागर, अमरनाथ यादव शामिल हैं । इन सभी का तबादला चंदौली से जौनपुर जिले में हुआ है।

तो वहीं चंदौली से गाजीपुर जाने वाले उप निरीक्षकों में प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, हरिगेन पासी, शमीमुद्दीन, दिनेश चंद्र पटेल, दीपक कुमार, आलोक कुमार, सुरेंद्र राम मिश्रा, राकेश कुमार यादव, पवन कुमार तिवारी, राजमणि, राकेश कुमार सिंह, भूपेश चंद्र कुशवाहा, शिव बाबू यादव आदि उपनिरीक्षक चंदौली से गाजीपुर जिले में स्थानांतरित हुए हैं।
इसके अलावा, विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थानांतरित रूप में शिक्षकों को आदेशित किया गया है कि वह अपने-अपने स्थानांतरित जनपद में जाकर आमद कराएं।
