Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : थानाध्यक्ष सुधीर कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल संजय यादव फरार

Published

on

Loading...
Loading...

जिले के चकरघट्टा थानाध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी की गिरफ्तारी से पुलिस महकमें में हड़कंप मच हुआ है। आरोप हैं कि सुधीर कुमार के द्वारा एक गो-तस्कर को छोड़ने के बदले एक महिला से 1 लाख रुपए की डिमांड किया गया था। हालांकि महिला ने थानाध्यक्ष से हुई बात को रिकार्ड करके पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेज दिया। इसी मामले की जांच के दौरान सुधीर कुमार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तारी हुई हैं।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि, इस मामले में जांच सीओ चकिया द्वारा की जा रही थी। जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है, जो जो लोग इस मामले में शामिल है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गो-तस्करी को लेकर चंदौली जिला पहले से ही चर्चा में रहा है। चकरघट्टा और नौगढ़ थाना वन एवं पहाड़ों से सटा हुआ है और जिला मुख्यालय से थोड़ा दूर है। जिसका फायदा लेते हुए खुलेआम तस्करी का धंधा होता है, जिसमें पुलिस भी खूब अवैध कमाई करती है। आपको बता दें कि, चंदौली जिले के चकरघट्टा के दीवान और थानाध्यक्ष की शिकायत का 6 अप्रैल को शिकायतकर्ता द्वारा 1 आडियो क्लिप उपलब्ध करायी गई थी, जिसमें पुलिस विभाग के एक कर्मचारी द्वारा एक महिला से गो-तस्कर को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत माँगने से सम्बन्धित तथ्य पाये जा रहे थे।

जब इस वायरल ऑडियो क्लिप की जाँच की गयी तब थाना चकरघट्टा, चन्दौली में नियुक्त हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव ने थानाक्षेत्र चकरघट्टा की रहनेवाली एक महिला से गो-तस्करी में पकड़े गये एक आरोपी को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये माँग की, जिसकी वायरल ऑडियो में स्पष्ट पुष्टि हो गई। इस प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले की जांच क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा कराया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा की जा रही विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक

चकरघट्टा सुधीर कुमार आर्य का भी नाम प्रकाश आया था, जिसमें अन्वेषण के दौरान विवेचना में 120 बी भादवि की बढ़ोतरी करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी संजय यादव फरार चल रहा हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page