Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार

Published

on

Loading...
Loading...

जिले में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार हो गई है जिससे मरीजों की जान संसत में है। हर जगह स्टेथोस्कोप लेकर जगह-जगह झोलाछाप डॉक्टर घूम रहे हैं। ये कुछ दिन किसी क्लीनिक में रहकर अस्थाई क्लिनिक लेने के बाद अक्सर मरीजों की तलाश में इधर-उधर भटकते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें कोई पर्याप्त ट्रेनिंग नहीं दी गई है लेकिन दावा मजबूती से करते हैं कि हम ट्रेंड है और दवा देने में जरा भी देर नहीं करते हैं। लेकिन वही दवा मरीजों के लिए काल साबित हो रही है।

चंदौली कस्बे के अलावा सैयदराजा, चकिया, मुगलसराय अलीनगर, नौगढ़, सकलडीहा सहित पूरे जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार हो गई है। लोग उनसे इलाज करा रहे हैं। लेकिन झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

Loading...

ऐसे झोलाछाप डॉक्टर छोटा-मोटा क्लीनिक खोलकर बैठ जा रहे हैं और रक्त की जांच तथा अल्ट्रासाउंड के नाम पर लोगों से जमकर वसूली कर रहे हैं। इस संबंध में नागरिकों ने चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि, ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों और छोटा-मोटा क्लीनिक चलाने वाले लोगों के संस्थानों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page