Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली जिले को मिले 85 नए लेखपाल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 85 नए लेखपालों को नियुक्ति मिली है। तहसील में 441 राजस्व गांव में 152 लेखपालों के पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष 101 लेखपाल कार्यरत थे। यहां सकलडीहा तहसील को 31 नए लेखपाल मिले हैं। सदर मुख्यालय पर 28, चकिया में 15, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में 5, नौगढ़ तहसील में 6 लेखपाल नियुक्त किए गए हैं।

Loading...

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि, जिले में कुल 85 लेखपालों की नियुक्ति हुई है। लेखपालों के आने से राजस्व सहित अन्य मामलों को निपटाने में तेजी आएगी। सृजित लेखपालों की संख्या में अभी 20 और की जरूरत है। फिलहाल इनके अभिलेखों की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page