पूर्वांचल
चंदौली के व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का जताया विरोध
Loading...
Loading...
चंदौली। जिले में चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर होरहे अत्याचार के विरोध में आवाज उठाई। व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर चंदासी स्थित कार्यालय से एलबीएस पार्कतक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की।
Loading...
संस्था के सचिव मोहित बगड़िया ने कहा कि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हर हिंदुस्तानी कोआवाज उठानी चाहिए। बांग्लादेश में लोगों की संवेदनाएं मर चुकी हैं। तो वहीं कोषाध्यक्ष देशदीप मित्तल ने कहा किभारत सरकार हिंदुओं को हिंसा से बचाने के लिए पहल करे। कहीं ऐसा ना हो कि काफी देर हो जाए और कश्मीर सेज्यादा बांग्लादेश में हिंदू मारे जाएं।
Continue Reading
