Connect with us

मुम्बई

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में आईपीएस केसर खालिद निलंबित, पत्नी की कंपनी को दी गई थी 46 लाख रुपये रिश्वत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, (ब्यूरो चीफ मुंबई)

मुंबई। 13 मई 2024 को मुंबई में आए तेज आंधी-तूफान की वजह से घाटकोपर क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस होर्डिंग हादसे में आईपीएस कैसर खालिद को निलंबित कर दिया गया है। कैसर खालिद पर आरोप है कि होर्डिंग कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए पत्नी के कंपनी महापात्रा गार्मेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में 46 लाख रुपये ट्रांसफर कराया था। जांच के बाद यह बड़ा एक्शन हुआ है। इस केस में आईपीएस कैसर खालिद को सस्पेंड कर दिया गया है।

खालिद रेलवे सीपी थे और उन्होंने वहां होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस मोहम्मद कैसर खालिद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने डीजीपी कार्यालय की मंजूरी के बिना अपने आप होर्डिंग को मंजूरी दी थी। यह होर्डिंग कंपनी उनके पत्नी की है। इसमें प्रशासनिक चूक और अनियमितताएं पाई गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि अब आईपीएस और उनकी पत्नी के अकाउंट की लेन-देन की जांच की जाएगी। अगर वह स्पष्ट रूप से हिसाब-किताब नहीं दे पाए तब इस मामले में ईडी भी कार्रवाई कर सकती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page