Connect with us

पूर्वांचल

घर से निकले नाबालिग का शव नहर में मिलने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। कासीमाबाद थाना क्षेत्र के‌ सराय मुबारक गांव के पास नहर में‌ एक नाबालिग का लावारिस शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार की शाम चार बजे को गांव के पशुपालक नहर किनारे अपने पशुओं को चरा रहे थे। तभी उन सब की नजर इंटर कॉलेज के पास नहर में पड़ी, जहां एक नाबालिग का शव दिखाई पड़ा जो औंधे मुंह गिरा था। नहर में लाश मिलने की बात जैसे ही क्षेत्र में फैली तब एकाएक सनसनी मच गई। मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला जिसकी पहचान हिमांशु यादव, (17 वर्ष) पुत्र नग्गु सिंह यादव निवासी बहरामपुर, थाना कासिमाबाद के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इधर शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह के चर्चा शुरू हो गये है। पानी में काफी समय तक शव रहने के कारण उसका चेहरा काफी खराब हो चुका था।

Loading...

परिजनों के अनुसार, हिमांशु यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रभारी कोतवाल रवि प्रकाश ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page