Connect with us

अपराध

घर में घुसकर गोली मारने वाला इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ सुभाष चंद्र सिंह

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव में बीते गुरुवार को ज्ञानेंद्र राय उर्फ वीरू को उसके घर में पहुंचकर गोली मारने के मामले में करीमुद्दीनपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी श्रीधर वर्मा को काली माता मंदिर से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल को उसके आरो प्लांट से बरामद कर लिया है।

Loading...

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त श्रीधर वर्मा ने बताया कि, घटना से दो दिन पहले रात में पानी पहुंचाने के दौरान रास्ते में सट जाने पर वादी के भाई अमित कुमार राय से विवाद होने पर वह आगबबूला हो गया था और इस घटना को अंजाम दे दिया।

वहीं इस मामले पर करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि, आरोपी पर पच्चीस हजार रूपए का इनाम घोषित था। घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ आरोपी को उसके गांव के ही एक मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page