Connect with us

गाजीपुर

घने कोहरे में हाईवे पर खड़ी ट्रेलर से भिड़े दो वाहन, बड़ा हादसा टला

Published

on

गाजीपुर। जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते हाईवे पर खड़ी एक ट्रेलर से दो वाहन टकरा गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई।

यह हादसा आराजी वडासन गांव के पास हुआ, जहां गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेलर तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर खड़ी थी। इसी दौरान वाराणसी से संतकबीर नगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी में ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया।

इसी बीच एक डीसीएम भी ट्रेलर से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने डीसीएम को भी क्रेन की सहायता से किनारे हटवाकर हाईवे पर आवाजाही सुचारू कराई। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page