गाजीपुर
ग्रामीणों को मिलेगी फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की आधुनिक सुविधा
बहरियाबाद बाजार में मॉडर्न स्टूडियो का उद्घाटन
गाजीपुर। जिले के बहरियाबाद बाजार स्थित पानी टंकी के पास बुधवार को मॉडर्न स्टूडियो का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस स्टूडियो का उद्घाटन अजय सहाय ने फीता काटकर किया।
ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का पहला स्टूडियो खुलने से स्थानीय निवासियों को फोटोग्राफी और वीडियो से संबंधित सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब यहां विभिन्न प्रकार की सुविधाएं, जैसे आउटडोर फोटोग्राफी, एल्बम डिजाइन, प्रोडक्ट फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों में दिनेश सिंह सिंटू, संदीप सिंह सोनू, बीडीसी सदस्य रहमान इदरीसी उर्फ बेचू, दानिश वरा, डॉक्टर निसार अहमद, अफसर इमाम, चुन्नू अहमद और मोहम्मद आमिर शामिल थे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब फोटोग्राफी से जुड़े सभी कार्यों के लिए आधुनिक सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
