गोरखपुर
गोला में निकली बाइक रैली, महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
गोला बाजार (गोरखपुर)। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गोला थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना परिसर से बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली महिला दरोगा प्रियंका मौर्या के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे किसी भी अप्रिय घटना से सावधानीपूर्वक खुद को सुरक्षित रख सकें।
रैली थाना गोला परिसर से प्रारंभ होकर बेवरी चौराहा, कचहरी चौराहा, चंद चौराहा, गोला कस्बा होते हुए सराय चौक आदि स्थानों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान मिशन शक्ति की प्रभारी प्रियंका मौर्या, दरोगा राकेश सिंह, अजीत कुमार, राजेन्द्र सिंह, आशीष यादव, आनंद कुमार, राममुकुंद, कां अशोक चौधरी, शिवकुमार, अमित यादव, मृत्युंजय सिंह, मो. सद्दाम सहित स्टांप के लोग उपस्थित रहे।
