गोरखपुर
गोरखपुर GRP की बड़ी कामयाबी, 15 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार
Loading...
Loading...
गोरखपुर। जीआरपी गोरखपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 15 किलो गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपित बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो गांजा लेकर राजस्थान जा रहे थे।
Loading...
बरामद खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी है। कार्रवाई से खुश होकर एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस टीम को 2000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
Continue Reading
