Connect with us

पूर्वांचल

गोरखपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी का संचालन इकहरी यात्रा हेतु 19 जून दिन रविवार को गोरखपुर से किया जायेगा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह

Loading...

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने हेतु 05007 गोरखपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी का संचलन इकहरी यात्रा हेतु 19 जून, 2022 दिन रविवार को गोरखपुर से किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-समय पर कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
05007 गोरखपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी 19 जून, 2022 दिन रविवार को गोरखपुर से 21.15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 21.55 बजे, बस्ती से 22.24 बजे, मनकापुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.10 बजे, बाराबंकी से 01.45 बजे, लखनऊ से 03.03 बजे, हरदोई से 04.34 बजे, शाहजहाँपुर से 05.40 बजे, बरेली से 06.47 बजे, रामपुर से 07.45 बजे, मुरादाबाद से 08.38 बजे, नजीबाबाद से 10.25 बजे तथा लक्सर से 11.17 बजे छूटकर हरिद्वार 11.50 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 05 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page