Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर : राजन महाराज की सप्त दिवसीय श्रीराम कथा 27 जनवरी से

Published

on

गोरखपुर। जिले में 27 जनवरी 2026 से प्रसिद्ध कथावाचक राजन महाराज द्वारा सप्त दिवसीय श्री राम कथा की गंगा बहाने जा रही है। विश्व में प्रसिद्ध श्री राम कथा वाचक राजन जी महाराज के श्री मुख से राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का आनंद गोरखपुर महानगर वासी व अन्य जनपदों के लोग गोरखपुर के दिग्विजय नाथ पार्क नौका विहार में माघ मास शुक्ल पक्ष नवमी दिन मंगलवार को प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

राम कथा आयोजन समिति के संयोजक एवं विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला आयोजन द्वारा अशोक शुक्ला एवं डॉ0कुमुद त्रिपाठी पूर्व आचार्य बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर ने बताया कि भारतीय संस्कारों संस्कृत विरासतों एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण का संवर्धन के उद्देश्य से गोरखपुर महानगर में श्री राम कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।

एक दिन पूर्व कलश यात्रा दिनांक 26 जनवरी गणतंत्र के दिवस 11:00 बजे से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रानिकलेगी। गोरखपुर प्रेस क्लब में इस कथा के विषय में गोरखपुर से विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला जी ने बताया कि लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था जर्मन हैंगर में की गई है और यदि ठंड का प्रकोप रहा तो अलाव एवं हीटर की विशेष व्यवस्था की जाएगी साथ ही साथ लोगों के भोजन की भी विशेष व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement

आयोजन समिति में मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ,मदन मोहन त्रिपाठी डॉ भोलेंद्र नारायण दुबे, बृजेश राम त्रिपाठी, बी.एस.त्रिपाठी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, नवीन मणी त्रिपाठी,हरे राम यादव ,नीरज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अवनीश पाण्डेय ,मधुबाला सदानंदपाण्डेय,आदर्श शुक्ला, अंकित मणि त्रिपाठी ,अमरनाथ मिश्रा , अजय त्रिपाठी, अरविंद यादव ,राजगुरु चौरसिया, संतोष शुक्ला, सुमन तिवारी ,अमलेश पांडे मयंक उपाध्याय, शिवम शुक्ला, विकास पांडे ,सूरज सिंह, राहुल सिंह, सनी मिश्रा सहित अनेक लोग सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं आयोजन मंडल ने सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से इस पावन कथा में सम्मिलित होकर श्री राम कथा का रसपान करने का निवेदन किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page