Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल कल, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 23 जनवरी 2026 को जनपद में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास पूरी तरह से जागरूकता के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 23 जनवरी को सायंकाल 06.00 बजे से 06.30 बजे तक आमजन अपने घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं अन्य भवनों की सभी लाइटें, इनवर्टर एवं अन्य प्रकाश स्रोत बंद रखें, ताकि बाहर से किसी भी प्रकार की रोशनी दिखाई न दे।

मॉकड्रिल के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दें तथा वाहनों की लाइटें बंद रखें। साथ ही ट्रैफिक नियमों एवं पुलिस तथा आपदा प्रबंधन कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।

इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले का रेड सिग्नल 02 मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाकर दिया जाएगा, जबकि खतरा टलने की सूचना 02 मिनट तक एक समान आवाज में सायरन बजाकर दी जाएगी। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को सायरन संकेतों की पहचान कराना है, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक मॉकड्रिल है, अतः किसी प्रकार की घबराहट न फैलाएं और प्रशासन का सहयोग करें। नागरिकों से अपील है कि इस अभ्यास को गंभीरता से लें और देशहित में अपनी सहभागिता निभाएं।

Advertisement

किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0551-2200444 पर संपर्क किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page