Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का समापन, डीआईओएस अमरकांत सिंह ने किया प्रमाण पत्र वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत चंपा देवी पार्क, तारामंडल रोड पर आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का समापन शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर अमरकांत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए पुस्तक प्रकाशकों एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बताया गया कि पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन 11 जनवरी को पर्यटन मंत्री द्वारा किया गया था। वहीं 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुस्तक मेले का अवलोकन भी किया गया। समापन अवसर पर स्टॉल लगाने वाले पुस्तक विक्रेता गोरखपुर पुस्तक महोत्सव को लेकर काफी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने अगले वर्ष भी आने का भरोसा जताया।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान सौरभ कुमार सिंह प्रबंधक डिस्काउंट बुक स्टोर्स द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही सभी विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।

पुस्तक महोत्सव में डिस्काउंट ग्रुप आफ पब्लिकेशन गोरखपुर, जागृति पब्लिकेशन पटना, गीता प्रेस गोरखपुर, त्रिदेव बुक कलेक्शन न्यू दिल्ली, निखिल पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा, रामकृष्ण मठ, गाइडेंस इंटरनेशनल इन इंडिया, रोहित बुक कंपनी गाजियाबाद, सिद्धार्थ बुक डिपो खलीलाबाद, वैष्णवी जनरल बुक सेंटर कानपुर, उत्कर्ष पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स कानपुर, बीइंग बुक्स लखनऊ, उपकर प्रकाशन आगरा, वर्मा बुक कंपनी गाजियाबाद, डिस्काउंट बुक स्टोर्स गोरखपुर, दिनकर पुस्तकालय भागलपुर, बौद्ध वाइस सॉल्यूशंस गोरखपुर, स्टूडेंट कार्नर गोरखपुर, प्रज्ञा सहित विस्तार पटेल, गायत्री परिवार गोरखपुर, विद्यार्थी पुस्तक भंडार गोरखपुर, चिल्ड्रन बुक डिपो गोरखपुर, बद्री एसोसिएट्स गोरखपुर, सर्व भाषा ट्रस्ट दिल्ली, जन चेतना गोरखपुर, प्लाकक्षा प्रकाशन गोरखपुर, नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया, सरस्वती आईएएस गोरखपुर, शूरी गुरुकुल पाठशाला गोरखपुर तथा डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी गोरखपुर द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page