Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर पाम पैराडाइज आवासीय योजना की निकली लॉटरी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। घर पाना हर किसी का सपना होता है और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की पाम पैराडाइज आवासीय योजना ने सोमवार को कई परिवारों को यह खुशी दी। वहीं कुछ आवेदकों के लिए यह दिन निराशा लेकर भी आया। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लिए निकाली गई इस लॉटरी का आयोजन जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। ओएसडी द्वारा चयनित आवेदकों के नाम पुकारे गए तो सभागार तालियों से गूंज उठा।

जिन परिवारों का नाम सूची में आया, उनके लिए यह पल जीवनभर यादगार बन गया। वहीं जिनका चयन नहीं हुआ, उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखी, लेकिन जीडीए ने भरोसा दिलाया कि उनकी जमा धनराशि सुरक्षित है और एक सप्ताह के भीतर खातों में वापस कर दी जाएगी।

Loading...

सीमित मकानों के कारण हर कोई लाभान्वित नहीं हो सका, बावजूद इसके लोगों का उत्साह बरकरार रहा। चयनित आवेदक नई जिंदगी की तैयारी में जुट गए, जबकि बाकी अगली योजना की उम्मीद में हैं। इस लॉटरी ने आवास योजनाओं के प्रति लोगों का विश्वास और उम्मीद और भी मजबूत कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page