Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर दक्षिणांचल में चोरी का आतंक, संगठित गिरोह पर पुलिस की नजर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय बदमाशों के साथ बाहरी जिलों से जुड़े अपराधी भी इस संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में तीन थाना क्षेत्रों में हुई बड़ी चोरियों से जुड़े ठोस सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच और तेज कर दी गई है।

लंबे समय से चल रही इन घटनाओं ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है।जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि गिरोह पेशेवर तरीके से चोरी करता रहा है और इसमें कई कुख्यात अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है।

Loading...

पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द एक बड़े अभियान के तहत इस गैंग के सरगना समेत अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा।गोरखपुर पुलिस की इस तैयारी ने क्षेत्रवासियों को उम्मीद दी है कि आने वाले दिनों में चोरी का यह आतंक खत्म होगा और लोगों को राहत की सांस मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page