Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर के होटल रायल दरबार में धूमधाम से मनाई गई प्रो. डॉ. सुनील कुमार मिश्र व शैल मिश्रा की सिल्वर जुबली

Published

on

गोरखपुर। शहर के सुप्रसिद्ध होटल रायल दरबार में बिहार के आर.बी. कॉलेज के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी शैल मिश्रा की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और भावनात्मक वातावरण में मनाई गई। इस खास मौके पर परिजन, ईष्ट-मित्र, शिक्षाजगत से जुड़े गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मंगल कामनाओं के साथ हुई। इसके पश्चात दंपती ने केक काटकर अपने 25 वर्षों के सफल वैवाहिक जीवन का उत्सव मनाया। तालियों की गूंज और शुभकामनाओं के बीच डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने अपनी पत्नी शैल मिश्रा को मंगलसूत्र पहनाई, वहीं शैल मिश्रा ने उन्हें अंगूठी पहनाकर अपने अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का भावपूर्ण संदेश दिया। यह क्षण पूरे आयोजन का सबसे भावनात्मक और आकर्षक दृश्य बन गया।

उपस्थित बड़े-बुजुर्गों ने दंपती को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। मित्रों और संबंधियों ने उनके 25 वर्षों के दांपत्य जीवन को प्रेम, त्याग और संस्कारों का आदर्श उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. डॉ. सुनील कुमार मिश्र एवं श्रीमती शैल मिश्रा ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिजनों और मित्रों के प्रेम व आशीर्वाद से ही उनका दांपत्य जीवन इस सुंदर मुकाम तक पहुंच सका है। यह सिल्वर जुबली समारोह सभी के लिए एक अविस्मरणीय और भावनात्मक स्मृति बन गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page