Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर: कृष्ण कुमार त्रिपाठी को ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी द्वारा सम्मानित

Published

on

गोरखपुर।ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी की बैठक गैलेक्सी परिसर, असुरन चौक में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने की।बैठक में वर्ष भर भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए कृष्ण कुमार त्रिपाठी को समिति की ओर से सम्मान पत्र और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन दुर्गेश मिश्रा ने किया।

त्रिपाठी के सम्मान पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार गौड़ और समिति के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। बैठक में दयानंद जायसवाल, राज नारायण कुमार, विकास श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, वशिष्ठ मुनि पांडे, संजय अग्रवाल और डॉ. त्र्यंबक पांडे सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page