गोरखपुर
गोरखपुर की समाजसेविका प्रिया शुक्ला बनीं जिला मीडिया प्रभारी
गोलाबाजार (गोरखपुर)। विश्व हिन्दू महासंघ गोरखपुर जनपद की समाजसेविका कुमारी प्रिया शुक्ला को संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. श्रीमती आशा शर्मा द्वारा जिला मीडिया प्रभारी, गोरखपुर के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन की खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।
समाजसेवा और पत्रकारिता से जुड़ी कुमारी प्रिया शुक्ला को जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। आमजन की समस्याओं को मुखर रूप से उठाने वाली प्रिया शुक्ला के इस दायित्व मिलने पर बुद्धिजीवियों और संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।
ज्ञात हो कि कुमारी प्रिया शुक्ला, तारामंडल रोड स्थित सिद्धार्थ नगर कॉलोनी, गोरखपुर निवासी श्री ओमप्रकाश शुक्ला की पुत्री हैं। वह राष्ट्रहित और हिंदुत्व से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी रही हैं। उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
