Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर एम्स में महिला संवेदनशीलता एवं सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। एम्स में आज महिला संवेदनशीलता एवं सुरक्षा विषयक एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने की, जिसमें एमबीबीएस की छात्राओं, नर्सिंग छात्राओं तथा नर्सिंग अधिकारियों ने सहभागिता की।

डॉ. दत्ता ने परिसर में महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान प्रशासन परिसर को पूर्णतः सुरक्षित एवं संरक्षित बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने छात्राओं एवं महिला कर्मियों को बाहर जाते समय अपनाए जाने वाले कुछ सामान्य सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (Grievance Cell) एवं आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee – ICC) की उपलब्धता तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। आईसीसी की अध्यक्षा डॉ. महिमा मित्तल ने ‘विशाखा’ दिशा-निर्देशों के उद्देश्य एवं महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी प्रावधानों को स्पष्ट किया।

सत्र के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, स्थानीय पुलिस के आपातकालीन संपर्क नंबर, ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित हेल्पलाइन तथा शिकायत प्रकोष्ठ की आधिकारिक ईमेल आईडी भी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान में अध्ययनरत एवं कार्यरत सभी महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page