Connect with us

गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर मेला क्षेत्र का डीएम-एसएसपी व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर।आज जिलाधिकारी गोरखपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर एवं नगर आयुक्त द्वारा गोरखनाथ मंदिर पर लगने वाले मेला क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में की गई तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रवेश एवं निकास मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Loading...

इसके साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे, जिन्हें आपसी समन्वय बनाकर मेला को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page