Connect with us

वायरल

गोंडा में पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट, तीन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बेलसर (गोण्डा): थाना तरबगंज के चौकी रगड़गंज क्षेत्र के बेलसर गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे फारूक के घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है।

घटना के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने रगड़गंज चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तरबगंज थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Loading...

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में अचानक तेज धमाके के साथ धुआं निकलने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां बेलसर के 15 वर्षीय आकाश पुत्र अमरनाथ और 30 वर्षीय लल्लू पुत्र नत्थू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में 17 वर्षीय आयाश पुत्र दोष मोहम्मद, 24 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र छबीले और 40 वर्षीय इस्हाक पुत्र नक्खू को लखनऊ भेजा गया, जहां आयाश ने भी दम तोड़ दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page