Connect with us

गोरखपुर

गेहूँ हेरा-फेरी मामले में तीन शातिर गिरफ्तार, आठ लाख नकदी सहित गाड़ी जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गीडा थाना पुलिस ने एक जबरदस्त छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 8,40,000 नकद बरामद किया गया। साथ ही एक चारपहिया वाहन व एक वाहन इंजन भी जब्त किए गए। आरोपियों पर गेहूँ की बोरियों की हेरा-फेरी कर उन्हें अवैध रूप से बेचने का गंभीर आरोप है।

पुलिस के बयान के अनुसार, 14 सितंबर को एक कंपनी की गाड़ी से कुल 706 बोरी गेहूँ (423.15 कुंटल) चोरी कर बेची गई थी। आरोपियों ने वाहन मालिक को जानकारी दिए बिना ट्रक में भरी गेहूँ बेच दी और भाग गए। बाद में दूसरी घटना सामने आई जिसमें 672 बोरी (400.70 कुंटल) गेहूँ लेकर फरार होने की कोशिश की गई। दोनों मामलों में गीडा थाना पर मुकदमे दर्ज किए गए।

Loading...

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों मोहम्मद जमा खान, घनश्याम मद्धेशिया और तस्दीक उर्फ आरिफ खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बड़ी सफलता में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, दीपा यादव व अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।

उच्चाधिकारी राज करन नय्यर ने इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोरखपुर पुलिस ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रखेगी और आर्थिक अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page