Connect with us

खेल

गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया, राहुल रहें मैच के हीरो

Published

on

Loading...
Loading...

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 37 वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए गुजरात को 143 रनों का लक्ष्य थमाया। गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की।

पंजाब द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। राहुल तेवतिया ने 18 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने ऋद्धिमान साहा (13 रन) को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। तो वहीं, शुभमन गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में साई सुदर्शन ने 31 रन बनाए। डेविड मिलर 4, अजमतुल्लाह उमरजई 13, शाहरुख खान 3 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर बिना खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने तीन और लियाम लिविंगस्टोन ने दो विकेट चटकाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाया। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। गुजरात के लिए किशोर ने 4 विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। प्रभसिमरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वह 21 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब का पहला विकेट 52 के स्कोर पर गिरा। पहला विकेट गिरने के बाद पंजाब ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए हैं। रिली रूसो 7 गेंद में 9 रन, कप्तान सैम करन 19 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। लियाम लिविंगस्टन 6 और जितेश शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए। आशुतोष 3 और शशांक 8 रन ही बना सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page