Connect with us

खेल

गुजरात टाइटल्स ने मुंबई इंडियन्स को रोमांचक मुकाबले में हराया

Published

on

Loading...
Loading...

IPL 2024 के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस (GT vs MI) को 6 रनों से हराकर मैच जीता। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई की टीम सिर्फ 162 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की पारी शुरू से ही लड़खड़ा गई थी। रोहित शर्मा ने कुल 7 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन‌ बनाया। जबकि ब्रेविस ने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से कुल 46 रन‌ ही बना सके। इन दोनों की साझेदारी ने मुंबई की वापसी कराने की कोशिश की। लेकिन साई ने रोहित को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वहीं, ब्रेविस को मोहित ने आउट किया। आखिरी के तीन ओवर में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोए।

गुजरात की ओर साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 15 रन खर्च किए और तीन बड़े विकेट चटकाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page