राज्य-राजधानी
गुजरात के सात शहरों के ठिकानों पर छापे
200 कंपनियां ईडी के रडार पर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात में जीएसटी चोरी करने वाले संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, वेरावल, भावनगर और कोडिनार समेत सात शहरों में 23 ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में की गई, जिसमें 200 से अधिक मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
जांच में खुलासा हुआ कि ध्रुवी इंटरप्राइजेज जैसी फर्जी कंपनियों ने करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी से लिया था। 34 जीएसटी पंजीकरण में सामान्य पहचानकर्ता, जैसे पैन, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पाए गए, जो अन्य 186 पंजीकरण से मेल खाते थे। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें पत्रकार महेश लांगा भी शामिल हैं। अब तक 220 जीएसटी पंजीकरण रद्द किए जा चुके हैं, जिनमें से 61 पंजीकरण गुजरात से थे।
