Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर : हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने मां को पहनाया मेडल, खेल प्रेमियों से कही बड़ी बात

Published

on

Loading...
Loading...

पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी में कांस्य मेडल जीतकर अपने घर करमपुर (गाजीपुर) लौटे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी राजकुमार पाल का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। करमपुर स्टेडियम पहुंचते ही उन्होंने अपनी मां मनराजी देवी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मेडल मां के गले में पहना दिया। गले मिलकर मां-बेटे दोनों भावुक हो गए। फिर मां के साथ फोटो सेशन कराया।

इसके बाद, राजकुमार पाल ने मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के चित्र पर अपना मेडल पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। कहा, जो उनसे सीख मिली है, उसी के बल पर भारत के नक्शे में करमपुर का नाम अभिन्न रूप से जुड़ गया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय फलक पर खेलते हुए यहां की मिट्टी की याद आती है।

स्वागत के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजकुमार पाल ने कहा कि, मैं अपने सपने के करीब आ गया हूं। ओलंपिक में टीम को पूरा भरोसा था कि हम फाइनल खेलेंगे। हमारा लक्ष्य था कि मेडल लेकर जाना है। इंग्लैंड से मैच के बीच के बाद हम लोगों ने रणनीति बनाई, जिसके तहत खेला। लोगों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक में हमें मेडल का रंग बदलना है।

Advertisement

इसके पहले रविवार को बाबतपुर के ‘लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल का स्वागत किया। खेल प्रेमियों का काफिला एयरपोर्ट से बाहर आते ही दोनों खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

काफिला औड़िहार होते हुए करमपुर गांव तक आया। इस दौरान जगह-जगह खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। राजकुमार के बड़े भाई जोखनपाल व छोटे भाई राजू पाल के अलावा क्षेत्र के नागरिकों ने गाजीपुर के लाल राजकुमार को माला पहनाने के लिए बेताब दिखे। अपने परिवार से मिलकर राजकुमार भावुक हो गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page