गाजीपुर
गाजीपुर सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 51 मोबाइल बरामद
Loading...
Loading...
पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
गाजीपुर। गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुमशुदा/मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए 51 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में उक्त सभी गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए और गुरुवार को आवेदकों को सुपुर्द किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। नववर्ष पर अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर सभी ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व स्वाट/सर्विलांस टीम की सराहना की।
Continue Reading
