Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर : लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी ने की सुशासन सप्ताह कार्यशाला की अध्यक्षता

सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ है पारदर्शी, उत्तरदायी और न्यायसंगत शासन।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए योजनाओं को निचले स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू किया जाना चाहिए।

Advertisement

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र:
कार्यशाला में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को चाभी, प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज वितरित किए गए। साथ ही आयुष्मान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा वरासत और खतौनी के प्रमाण पत्र, और जिला पूर्ति विभाग के लाभार्थियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।

सुशासन सप्ताह की उपलब्धियां:

खाद्य एवं रसद विभाग: 400-500 राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी, 90 नए राशन कार्ड जारी, और 150-200 यूनिट बढ़ाई गई।

चिकित्सा विभाग: 70 वर्ष से अधिक आयु के 1304 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड जारी। ग्राम रसूलपुर और शेखपुर को टीबी मुक्त घोषित किया गया।

Advertisement

कृषि विभाग: 265 किसानों को सम्मान निधि और बीज उपलब्ध कराए गए।

राजस्व विभाग: जाति प्रमाण पत्र (1143), निवास प्रमाण पत्र (1088), और आय प्रमाण पत्र (1609) जारी किए गए।

वरासत प्रक्रिया: तहसील स्तर पर 720 वरासत और खतौनियों में नाम दर्ज किए गए।

कार्यशाला में परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सुशासन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाना और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना ही सुशासन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, तहसीलदार सदर, लाभार्थी और अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page