Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 27 पर एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

8000 बकायेदारों से तीन करोड़ की वसूली

गाजीपुर (जयदेश)। बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ गाजीपुर में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत वितरण खंड गाजीपुर नगर के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत गाजीपुर शहर और मोहम्मदाबाद क्षेत्र में कुल 27 बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

तीन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

प्रकाश नगर उपकेंद्र: 5 लोगों पर मामला दर्ज

रौजा उपकेंद्र: 4 लोगों पर एफआईआर

Advertisement

मोहम्मदाबाद उपकेंद्र: हाईलाइन लॉस वाले फीडर पर 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

इस अभियान में विभाग ने 8000 बकायेदारों से अब तक 3 करोड़ रुपए की वसूली की है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बकाया ब्याज पर 90% तक की छूट दी जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page