गाजीपुर
गाजीपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर चलाया विशेष जागरूकता अभियान
Loading...
Loading...
मिशन शक्ति 5 के तहत जनपद के सभी थानों में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए सरकार एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076 और 1098 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर जागरूक किया। इस मौके पर महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस प्रशासन ने सभी से इन सेवाओं का लाभ उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
Continue Reading
