गाजीपुर
गाजीपुर पुलिस ने महिलाओं संग बालिकाओं को पढ़ाया सुरक्षा और जागरूकता का पाठ
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश)। जनपद में मिशन शक्ति 5 के तहत महिला सशक्तिकरण और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए गुरुवार को गाजीपुर पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत समस्त थानों द्वारा शासन और यूपी पुलिस की सक्रिय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की गई।
Loading...

पुलिस ने महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आपातकालीन सेवाओं का सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी देना था।
Continue Reading
