गाजीपुर
गाजीपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को दी सुरक्षा संग अधिकारों की जानकारी
Loading...
Loading...
गाजीपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जिले के सभी थानों द्वारा मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। इसके अंतर्गत महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम रोकथाम के उपायों की जानकारी साझा की गई।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके साथ घटित होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने में सहायता प्रदान करना है।
Continue Reading
