Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक ने की यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन, गाजीपुर में चल रही यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया – डीवी (डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन) और पीएसटी (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) की निगरानी की। इस दौरान बायोमेट्रिक प्रक्रिया की भी जांच की गई और भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), प्रतिसार निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सुनिश्चित किया कि प्रक्रिया ठीक तरह से चल रही है और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page