Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था : डॉ. राजेश

Published

on

Loading...
Loading...

सभी स्वस्थ होकर लौटे घर

गाजीपुर। जिला चिकित्सालय गाज़ीपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह, जो वर्ष 2021 में गाजीपुर जिला पुरुष अस्पताल के अधीक्षक पद पर नियुक्त हुए थे, अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और समर्पण के लिए पूरे जिले में विख्यात हैं। डॉक्टर सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव के चलते महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जयदेश समाचार के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा से विशेष बातचीत में डॉ. सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। आमजन को चाहिए कि वे साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में गाजीपुर के गोरा बाजार क्षेत्र से डेंगू के 6 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। मरीजों के लिए 10 बेड की विशेष व्यवस्था की गई थी और समुचित इलाज के बाद सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि अस्पताल में किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वे प्रतिदिन ऑर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी, ब्लड बैंक और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हैं। मरीजों की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा जा रहा है।

Advertisement

कोरोना काल के दौरान किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। उस कठिन समय में उन्होंने मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी थी और आज भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

डॉ. सिंह ने जनता से अपील की कि बारिश के मौसम में जलजमाव से बचें, मच्छरों से सुरक्षा रखें और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। जिला अस्पताल हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page